Breaking News

बेटे की मौत के आठ साल मां के पास दुबई से आयी कॉल, आपका बेटा छोड़ गया है 75 लाख रुपये

दुबई। यह कोई कल्पना की उड़ान भरती हिंदीं फिल्म की कहानी नहीं हैं जिसमें मरा हुआ बेटा 10, 20 या 30 साल बाद वापस आ जाता है और ना ही किसी ऐसी फिल्म की कहानी है जिसमें कोई एकाएक अमीर बना जाता है। बल्कि, यह पुत्र-शोक में डूबी एक ऐसी मां की कहानी है जिसके लिए एकाएक लाखों रुपये मिलना भी अब की खास मायने नहीं रखता।

दरअसल, एक भारतीय महिला मेरीकुट्टी थॉमस को संयुक्त अरब अमीरात में उसके अविवाहित बेटे की मौत के आठ साल बाद उसकी संपत्ति मिली है। मेरीकुट्टी का 35 वर्षीय बेटा शिनो दुबई में अच्छ-खासे वेतन पर काम करता था। शिनो की मौत के आठ साल बाद उसकी बचत की रकम का एक बडा हिस्सा (33 लाख रुपये) केरल में रहने वाले उसकी मां को मिलने वाला है।

गल्फ न्यूज के अनुसार शिनो का बड़ा भाई उसकी कंपनी के साथ संपर्क में था लेकिन पिछले साल उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद से सेवानिवृत्त नर्समेरीकुट्टी थॉमस सदमें में थीं और जरूरी कागजी काम भी नहीं कर पायीं। कुछ दिन पहले दुबई की एक वसीयत लिखने वाली कंपनी ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनका बेटा शिनो उनके लिए संपत्ति छोड़ गया है। यह रकम करीब 75 लाख की धनराशि है जिसमें उनका हिस्सा 33 लाख का है।

मेरीकुट्टी थॉमस ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की बचत की गई रकम के बारे में पता था लेकिन इसे हासिल करने के बारे में पता नहीं था।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago