The Voice of Bareilly since 2010

बरेली के भमोरा में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर बड़े भाई ने छोटे को मार डाला

बरेली, भमोरा में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर बड़े भाई ने छोटे को मार डाला, बड़े भाई ने छोटे को मार डाला, bareillyLive, Bareilly news, Bhamora,

BareillyLive, भमोरा। क्षेत्र के गांव में गुरुवार को खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो सगे भाईयां में कहासुनी हो गयी। झगड़े में बड़े भाई ने अपने बेटों के सहित छोटे भाई और उसके बेटा-बेटी को लाठी-डण्डे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तत्काल ही घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के छोटे भाई की मौत हो गयी। उसके बच्चों की हालात गंभीर बतायी जा रही है। एसपी देहात ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ग्राम सिरोही निवासी गोकिल कश्यप और उसके सगे बडे़ भाई वीरसहाय का खेत अगल-बगल में है। गोकिल के पुत्र वीरेन्द्र कश्यप ने बताया गुरुवार की सुबह उसके पिता गोकिल राम अपने हिस्से के दो बीघा खेत में बहन भाइयों के साथ धान की रोपाई करने गये थे। बराबर में ही ताऊ वीरसाहय का खेत है। वीरसहाय अपने पांच बेटों के साथ खेत पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। उसने धान की रोपाई के लिए तैयार किये गये गोकिल के खेत में अपना ट्रैक्टर निकाल दिया। गोकिल कश्यप ने इसका विरोध किया।

इसी बात को लेकर वीरसाहय उसके बेटे भड़क गये और लाठी डण्डे लेकर मारपीट करने लगे। वीरेन्द्र ने बताया कि उन लोगों ने पिता के साथ बहन पूजा तथा भाई मुनेश को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार वाले घायलों को निजी अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान गोकिल राम की मौत हो गयी। उसके बेटे और बेटी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल की मौत होने की सूचना पर एसपी देहात संसार सिंह ने सिरोही पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर खेत से निकालने पर विवाद हुआ था। हमलावर घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।

एक दिन पूर्व भी हुआ था झगड़ा

बताते हैं कि बुधवार को भी दोनों भाईयों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वीरसहाय बुधवार को भी अपना खेत जुतवाने के लिए गोकिल के खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर अड़ा था, लेकि गोकिल ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में मारपीट हो गयी। गोकिल ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर गांव के ही एक व्यक्ति ने दोनों में फैसला कराने की बात कही थी। इसके बाद गुरुवार सुबह गोकिल ने अपने खेत में धान रोप दिये थे।

थाना पुलिस ने गोकिल के बड़े बेटे वीरेन्द्र की तहरीर पर वीरसहाय पुत्र उमराय राजेश, बबलू, पिन्टू, सुशील, ओमवीर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

error: Content is protected !!