The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरस से मुंबई में बुजुर्ग की मौत, देशभर में मरने वालों की संख्या हुई 9

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। मुंबई में एक और कोरोना पॉजिटिल शख्स की मौत हो गई है। इसी के साथ देश की आर्थिक  राजधानी में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय पॉजिटिव केस बीती 15 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था। इस ताजा मामले को मिलाकर मंगलवार तक देशभर में 9 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है जिनमें से 4 अकेले मुंबई से हैं।

मुंबई महानगर पालिका ने कोरोना पीड़ित बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है। बताया गया है कि 65 वर्षीय कोरोना वायरस पॉजिटिव को 23 मार्च को खांसी और सांस लेने में परेशानी के बाद चिंचपोकली स्थित कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह 15 मार्च को UAE से गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। इसके बाद 20 मार्च को मुंबई आए। 23 मार्च को खांसी और सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।  टेस्ट कराए जाने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।

सरकारी अमला अब उन लोगों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहा है जो इस बुजुर्ग के अपने वतन वापस आने के बाद उनके संपर्क में आए थे।

error: Content is protected !!