The Voice of Bareilly since 2010

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नाम पर बनाया फर्जी ट्रस्ट, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मथुरा। (Fake trust formed in the name of Shri Krishna Janmabhoomi)श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनाने की कथित घोषणा करने वाले वृंदावन के तथाकथित संत देवमुरारी बापू व एक दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ षड्यंत्र कर धन वसूली करने के उद्देश्य से फर्जी ट्रस्ट गठन करने का मामला दर्ज किया गया है।

थाना गोविंद नगर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि “श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट” के सचिव कपिल शर्मा ने शिकायत की थी कि उपरोक्त आरोपितों ने धोखाधड़ी करते हुए फर्जी तरीके से श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के समानांतर और लगभग एक जैसे नाम से “श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट” का गठन कर मथुरा के सब-रजिस्ट्रार के यहां पंजीकरण करा लिया है। इस मामले में देव मुरारी बापू, अनुराग तिवारी, नवल बिहारी शरण उर्फ नकुल दुबे, बालकृष्ण दास, कृष्णदास प्रेमी योगी, गोपाल दास, संतोष शरण, अंबिका दास, बालकृष्ण दास, उपदेश दास, आचार्य आर शर्माआदि के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!