The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली पर बड़े आतंकवादी हमले की आशंका, हाई अलर्ट पर राष्ट्रीय राजधानी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर से कराह रही राष्ट्रीय राजधानी पर बड़े आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया इनपुट मिले हैं कि दिल्ली में 4 से 5 आतंकियों घुस चुके हैं। इस इनपुट के बाद पूरी दिल्ली में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली है कि जम्मू-कश्मीर से 4 से 5 आतंकवादी ट्रक में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले थे और वे बस, कार और टैक्सी से राष्ट्रीय राजधानी में घुस चुके हैं। कुछ और दहशतगर्द भी राजधानी में घुसने की फिराक में हैं। इस प्रकार के खुफिया इनपुट मिलने के बाद राजधानी के तमाम होटलों, गेस्ट हाउसों, सरायों और जम्मू-कश्मीर के नंबर के वाहनों की तलाशी शुरू कर दी गई है। बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर भी अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली में पहुंचने वाली सभी स़ड़कों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!