The Voice of Bareilly since 2010

एटा में चार पर बलात्कार का मामला दर्ज

gang rapeएटा, 27 जुलाई। एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया। यह घटना जिला के जैथरा इलाके के खिरिया गांव की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ बलात्कार करने और उसे धमकाने के आरोप में एक स्थानीय अदालत के आदेश पर मनोज कुमार के साथ तीन अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया। घटना 19 मई की है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार जब पीड़िता ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर जान से मारने की मंशा से गोली चला दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद उसे अदालत का रख करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और वह मामले की जांच कर रहे है।

इसी बीच फूलपुर गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी की इस घटना पर स्थानीय अदालत द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश के बाद कल आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गोली चलाकर उसे भयभीत करने का प्रयास किया था।

error: Content is protected !!