Breaking News

लगातार दूसरी बार “नमो सरकार”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली। गुरुवार, 30 मई 2019। यह तारीख भारतीय राजनीति के इतिहास में नई  इबारत लिख गई जब 48 वर्ष बाद किसी राजनेता ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। यह राजनेता थे समकालीन भारतीय राजनीति के सबसे चमकदार और ताकतवर चेहरा नरेंद्र दामोदर दास मोदी।

राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित भव्य शपथ समारोह राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के 57 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब आठ हजार देसी-विदेशी मेहमान मौजूद थे। इनमें BIMSTEC (बिम्सटेक) देशों के राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष भी शामिल थे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर मंत्रिपरिषद में शामिल किए जा रहे सभी सहयोगियों को चर्चा के लिए बुलाया था। इससे पहले सुबह से ही मंत्रिपरिषज में शामिल होने वाले लोगों को प्रधानमत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा फोन कर सूचित किया जाना शुरू हो गया था। मोदी मंत्रिपरिषद में कुल 24 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री


राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
सदानंद गौड़ा
निर्मला सीतारमण
राम विलास पासवान
नरेंद्र सिंह तोमर
रविशंकर प्रसाद
हरसिमरत कौर बादल
थावर चंद गहलोत
एस जयशंकर (पहली बार)
डॉ. रमेश पोखरियाल (पहली बार)
अर्जुन मुंडा
स्मृति इरानी
डॉ हर्षवर्धन
प्रकाश जावडेकर
पीयूष गोयल
धर्मेंद्र प्रधान
मुख्तार अब्बास नकवी
प्रहलाद जोशी (पहली बार)
महेंद्र नाथ पांडेय
अरविंद सावंत (पहली बार)
गिरिराज सिंह
गजेंद्र सिंह शेखावत

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

संतोष कुमार गंगवार
राव इंद्रजीत सिंह
श्रीपद नाइक
जितेंद्र सिंह
किरन रिजीजू
प्रहलाद पटेल (पहली बार)
आर के सिंह
हरदीप सिंह पुरी
मनसुख मांडविया

राज्यमंत्री

फग्गन सिंह कुलस्ते
अश्विनी चौबे
अर्जुनराम मेघवाल
जनरल वीके सिंह
कृष्णपाल सिंह गुर्जर
राव साहब दानवे
जी कृष्ण रेड्डी (पहली बार)
पुरुषोत्तम रुपाला
रामदास आठवले
साध्वी निरंजन ज्योति
संजीव बालियान
बाबुल सुप्रीयो
संजय शामराव
अनुराग ठाकुर (पहली बार)
सुरेश अंगाडी (पहली बार)
नित्यानंद राय
रतनलाल कटारिया (पहली बार)
वी मुरलीधरन
रेणुका सिंह
सोम प्रकाश (पहली बार)
रामेश्वर तेली (पहली बार)
प्रताप चंद
कैलाश चौधरी (पहली बार)
देबश्री चौधरी   (पहली बार)

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago