The Voice of Bareilly since 2010

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित

Mulayam Singh Yadav,Samajwadi Party,SP,Mulayam Singh Yadav Corona Infected,मुलायम सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं। उनकी पत्नी साधना गुप्ता की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुलायम सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर उनकी देखभाल में जुटे हैं। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की देर शाम दी गई।

बताया गया कि, ’समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देखरेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।’

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1316405967060230144

बता दें कि कुछ समय पहले भी सपा नेता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगस्त के शुरुआत में पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की समस्या को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पूर्व कई दिनों तक उनका इलाज चला था और अस्पातल से छुट्टी के कुछ समय बाद फिर उन्हें भर्ती करना पड़ा। अगस्त से पहले उनके पेट में सूजन और दर्द था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

error: Content is protected !!