The Voice of Bareilly since 2010

सांसद आजम खां के करीबी पूर्व सीओ आले हसन गिरफ्तार, दर्ज हैं 50 से ज्यादा मुकदमे

रामपुर। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे व वर्तमान में रामपुर से सांसद आजम खां के करीबी पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आले हसन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर से उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब वह अदालत में सरेंडर करने जा रहे थे। उन पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

अदालत ने आले हसन के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई के भी आदेश दिए थे। वर्ष 2017 में सीओ के पद से रिटायर्ड होने के बाद आले हसन आज़म खां की जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बन गए थे।

error: Content is protected !!