The Voice of Bareilly since 2010

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, जानिये किस मामले में हुई गिरफ्तारी

लखनऊ घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया है। अमिताभ ठाकुर को उनके आवास से गिरफ्तार करने के बाद हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली में अमिताभ ठाकुर ने काफी हंगामा किया। उनकी पत्नी नूतन ठाकुर भी हजरतगंज कोतवाली पहुंच गयीं।  इसके पहले विधानसभा चुनाव जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जाने से पहले पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को रोका था और नजरबंद कर दिया था जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

गौरतलब है कि अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगानी वाली युवती और गवाह की मौत के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अमिताभ ठाकुर पर बलात्कार के  आरोपी बसपा सांसद अतुल राय का सहयोग करने का आरोप है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त मुकदमे के गवाह सत्यम राय ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को वीडियो बनाय। जिसमें अमिताभ ठाकुर पर आरोप लगाया गया था। इसके बाद दोनों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। गंभीर हालत में अस्पताल मं भर्ती कराया गया जहां 21 मई को गवाह सत्यम राय और 25 मई को दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई।

error: Content is protected !!