The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की कोरोना से मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन गया। ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पीलीभीत के सपा ज़िला महासचिव यूसुफ़ क़ादरी ने बताया कि हाजी रियाज को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते पीलीभीत के जिला  अस्पताल के एल टू में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। हाजी रियाज का शव पीलीभीत के न्यूरिया में उनके पैतृक गांव गौहर पहुंच गया है जहां उनकी आखीरी रसूमात होगी।

error: Content is protected !!