The Voice of Bareilly since 2010

अयोध्या में चौथा दिव्य दीपोत्सव 12 नवंबर से

अयोध्या। (Deepotsav In Ayodhya 2020) रामनगरी अयोध्या में चौथा दिव्य दीपोत्सव 12 नवंबर को शुरू होगा। सरयू तट पर आयोजित होने वाला यह दीपोत्सव 16 नवंबर तक चलेगा यानी 5 दिन का होगा। 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली आयोजन समिति की बैठक में इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक. दीपोत्सव में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

इस वर्षिक दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों और विदेश से भी श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इस दौरान श्रीराम राज्याभिषेक, विभिन्न प्रकार की झांकियां, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के विभिन्न शैलियों में लोक नृत्य, गायन, वादन और रामलीला की प्रस्तुति आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं। वर्ष 2018 में दिव्य दीपोत्सव में तीन लाख एक हज़ार एक सौ बावन दीप प्रज्वलित कर कीर्तिमान बनाया गया था जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!