The Voice of Bareilly since 2010

योगी ने चेताया, गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करने वाले मिल मालिकों को भेजेंगे जेल

बकाया धनराशि के भुगतान के लिए आखिरी तारीख 31 दिसम्बर तय की गई है। इस तारीख तक हर हाल में बकाया अदा करना होगा।

 

मोदीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर मिल मालिकों को चेताया और कहा- यदि वे इनके रुपये नहीं चुकाते हैं तो प्रदेश सरकार जल्द ही उनके जेल जाने का इंतजाम कर देगी।

योगी आदित्यानाथ रविवार को यहां पतला गांव में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक 44 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान किया गया है। बकाया धनराशि के भुगतान के लिए आखिरी तारीख 31 दिसम्बर तय की गई है। इस तारीख तक हर हाल में बकाया अदा करना होगा। अगर गन्ना किसानों को भुगतान नहीं किया जाता है तो सरकार  मिल मालिकों के जेल जाने का इंतजाम कर देगी। 

सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने प्रदेश में अब तक 32 हजार नौकरियां दी हैं। 42 हजार की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस विभाग में 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।




error: Content is protected !!