The Voice of Bareilly since 2010

सोमवार को लड़खड़ाए सोने ने मंगलवार को भरी उड़ान

नई दिल्ली। सोमवार को गोता लगाने के एगले ही दिन मंगलवार को सोने ने उड़ान भरी और 80 रुपये की तेजी के साथ 38,789 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती के चलते कीमतों में उछाल सीमित रही। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,709 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सर्राफा बाजार में सोने की तरह ही मंगलवार को चांदी के भाव में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। चांदी में मंगलवार को 101 रुपये की तेजी आई। इस तेजी से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,826 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमतों में यह तेजी देखी गई है।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,463 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी तेजी के साथ 16.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि यूएस मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के गिरने और यूएस-चाइना ट्रेड डील की चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है।

error: Content is protected !!