Breaking News

उड़ान भरते सोने ने लगाया गोता, 232 रुपये गिरे दाम

नई दिल्ली। उड़ान भर रहे सोने ने शुक्रवार को गोता लगाया और शुक्रवार को सर्राफा बाजार में इसकी कीमत में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के भाव में 232 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से सोने की कीमत 38,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। रुपये में मजबूती के चलते भाव में यह गिरावट आई है। वहीं, चांदी में शुक्रवार को मात्र 7 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट आने और रुपये में मजबूती के कारण भाव गिरा है। गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार को सोना 38,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 33 पैसे मजबूत होकर एक डॉलर के मुकाबले 70.50 पर कारोबार कर रहा था। 

चांदी का भाव शुक्रवार को मात्र सात रुपये की गिरावट के चलते 45,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 45,196 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी में शुक्रवार को यह गिरावट देखने को मिली है।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को सोना बढ़त के साथ 1,470 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago