अब बिना इंटरनेट और मुफ्त में इस्तेमाल हो सकेगा गूगल असिस्टेंट

नई दिल्ली में आयोजित Google For India इवेंट के दौरान कई बड़े ऐलान हुए हैं। इस इवेंट में खास ये रहा कि अब वोडाफोन आईडिया कस्टमर्स बिना इंटरनेट के गूगल असिस्टेंट यूज कर पाएंगे। कंपनी ने वोडा आईडिया के साथ मिल कर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके कस्टमर्स फ्री में तमाम तरह की जानकारी पा सकते हैं।

गूगल ने कहा है कि Google Assistant अब 30 भाषाओं में 80 देशों में यूज किया जाता है। भारत में दो साल पहले गूगल अस्सिटेंट लॉन्च किया गया था। अब भारत के लिए फोन लाइन गूगल असिस्टेंट लॉन्च किया गया है।

गूगल ने वोडाफोन के साथ मिल कर फोन लाइन असिस्टेंट लॉन्च किया है। इसके लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे। इसके लिए किसी तरह के इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी। आप इस नंबर पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।
ये है Google Assistant फोन लाइन का नंबर – 0008009191000

कॉल करके आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं ठीक वैसे ही जैसे आप इंटरनेट पर पूछते हैं। यहां ट्रेन की टाइमिंग से लेकर आप किसी रेस्तरां के बारे में पूछ सकते हैं।

इसके लिए गूगल ने वोडाफोन और आईडिया के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत न्यूज और वेदर फोरकास्ट भी जान सकते हैं। ये हिंदी और इंग्लिश के लिए है। इसे सिर्फ वोडाफोन आईडिया यूजर्स ही यूज कर सकते हैं।

इवेंट के दौरान गूगल ने गूगल सर्च को भी लेकर नए बदलावों का ऐलान किया है। कंपनी ने गूगल लेंस में कुछ नए फीचर्स को ऐड किया है। अब यूजर्स किसी बोर्ड पर लिखे कॉन्टेंट को देख कर रियल टाइम ट्रांस्लेट कर सकते हैं। साथ ही ट्रांसलेशन को लाइव सुना भी जा सकता है। ये फीचर तीन भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

साभार आज तक

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago