Google Pay : भारतीय यूजर्स से मनी ट्रांसफर शुल्क नहीं लेगी गूगल पे, कंपनी ने दिया स्फष्टीकरण

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे भारतीय यूजर्स को गूगल पे ने बड़ी राहत दी है। गूगल इंडिया ने स्पष्ट किया कि इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क लगाने की घोषणा सिर्फ अमेरिकी बाजार के लिए है और भारत में उसके ऐप्स पर इसका कोई असर नहीं होगा। गूगल ने पहले कहा था कि वह जनवरी 2021 से अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे से पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस बंद करने जा रही है। कंपनी इस सर्विस के बदले इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ेगी, लेकिन इसके लिए यूजर्स को चार्ज देना होगा।

कंपनी ने बीते बुधव र को वेब ऐप पर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें यूजर्स को सूचित किया गया है कि वेबसाइट अगले साल जनवरी से काम नहीं करेगी। 9to5Google ने एक रिपोर्ट में कहा है कि गूगल जनवरी में अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे से पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस बंद करने जा रही है। इसके अलावा वह इंस्टैंट मनी ट्रांसफर के लिए यूजर्स से शुल्क लेगी।

गूगल इंडिया ने कहा कि ये शुल्क सिर्फ अमेरिका के लिए हैं और यह भारत में गूगल पे या गूगल पे फॉर बिजनेस ऐप्स पर लागू नहीं होंगे। गूगल ने एक सपोर्ट पेज पर स्पष्ट किया कि ऑरिजिनल गूगल पे ऐप जनवरी में अमेरिका में काम करना बंद कर देगा।

कंपनी ने अमेरिका के अपने यूजर्स को सूचित किया है कि 2021 शुरू होते ही आप किसी अन्य आदमी को पैसे भेजने या उससे पैसे स्वीकार करने के लिए pay.google.com का उपयोग नहीं कर पाएंगे। पैसे भेजने या स्वीकार करने के लिए नए गूगल पे ऐप का उपयोग कीजिए। गूगल पे अमेरिका में अपने यूजर्स के लिए इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर एक शुल्क भी जोड़ेगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

38 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago