The Voice of Bareilly since 2010

Google Play Store से हटाया गया Mitron ऐप, आप भी तुरंत करें Uninstall-ये है वजह

mitron app

नयी दिल्ली। चीन के शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक ऐप को टक्कर देने के लिए लॉन्च हुए मित्रों (Mitron) ऐप को गूगल प्ले स्टोर ने हटा दिया है। इस ऐप को 50 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं, ऐसे में गूगल द्वारा प्ले स्टोर से इसे हटा देना हैरान करने वाला कदम लगता है।

प्ले स्टोर से हटाने के पीछे दिया ये तर्क

गूगल ने अपने प्ले स्टोर से इस ऐप को हटाने की वजह का खुलासा किया है। गूगल का कहना है कि इस ऐप में सुरक्षा संबंधी कई खामियां हैं, जिसकी वजह से उसको ये कदम उठाना पड़ा है। लेकिन इसके बारे में गूगल या फिर मित्रों ऐप के डेवलपर्स ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐप को प्ले स्टोर से हटाने के कारण जिन लोगों ने इसको अपने फोन पर डाउनलोड किया है, उनको परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको अपने फोन से इस ऐप को तुरंत अनइंस्टॉल करना होगा।

पाकिस्तानी कंपनी से खरीदा था सोर्स कोड

इस ऐप के डेवलपर और आईआईटी रूड़की के छात्र शिबांक अग्रवाल ने सोर्स कोड एक पाकिस्तानी कोडिंग कंपनी Qboxus से खरीदा था। इसको फिर उसने रिब्राण्ड करके भारत में मित्रों के नाम से लॉन्च कर दिया था। अग्रवाल ने कोडिंग या फिर प्राइवेसी पॉलिसी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया था। पाकिस्तानी कंपनी ने इस ऐप का नाम टिकटिक रखा था और इसको बहुत ही सस्ती कीमत पर अग्रवाल को बेच दिया था।

error: Content is protected !!