The Voice of Bareilly since 2010

गोरखपुर : 60 से ज्यादा बच्चों की मौत पर NHRC का योगी सरकार को नोटिस

नई दिल्ली। सोमवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक नोटिस जारी किया है।जिसमे 60 से ज्यादा बच्चों की सामूहिक हत्या कांड पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने प्रभावित परिवारों के राहत व पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों और दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है,विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। बीते दिनों ऑक्सीजन की कमी के चलते गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी कॉलेज) में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद हैं।

एनएचआरसी ने कहा कि यह नोटिस मीडिया रिपोर्ट को स्वत: संज्ञान में लेते हुए जारी किया गया है। इन रिपोर्टों में तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने को हादसे का कारण बताया गया है।आयोग ने एक बयान में कहा, “इतनी बड़ी संख्या में सरकारी अस्पताल में मौतें बेगुनाहों के स्वास्थ्य और जीवन के अधिकार का गंभीर उल्लंघन हैं।”

error: Content is protected !!