मात्र आठ लोगों के पास है दुनिया की आधी संपत्ति: ऑक्सफेम

लंदन: ऑक्सफेम ने सोमवार यानी आज कहा कि आठ लोगों के पास उतनी संपत्ति है जितनी दुनिया की आधी आबादी के पास है और इससे ‘‘हमारे समाजों में विभाजन’’ का खतरा पैदा होता है. दावोस में ‘विश्व आर्थिक मंच’ की शुरूआत से पहले यह बात ऑक्सफेम ने कही है।

जिन आठ उद्योगपतियों का जिक्र ऑक्सफेम ने किया है उनमें अमेरिका के 6, स्पेन और मेक्सिको के 1-1 उद्योगपति शामिल हैं। ऑक्सफेम के अनुसार, इन उद्योगपतियों के पास जितनी संपत्ति है वह संपत्ति दुनिया के सबसे गरीब 3.6 अरब लोगों के पास मौजूद संपत्ति के बराबर है। उद्योगपतियों का चयन फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची से किया गया है जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तथा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोज शामिल हैं।

ऑक्सफेम ने विश्व में अमीर और गरीबों के बीच के विशाल अंतर और मुख्यधारा की राजनीति में उत्पन्न हो रहे असंतोष को रेखांकित किया है। अपनी एक नई रिपोर्ट ‘एन इकॉनोमी फॉर द 99 पर्सेंट’ में ऑक्सफेम ने कहा, ‘ब्रेग्जिट से लेकर डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान की सफलता तक, नस्लवाद में वृद्धि और मुख्यधारा की राजनीति में अस्पष्टता से चिंता बढ़ रही है। वहीं संपन्न देशों में अधिक से अधिक लोगों में यथा स्थिति बर्दाशत न करने के संकेत भी अधिक दिख रहे हैं।’ दावोस में शुरू हो रही विश्व के राजनीतिक और आर्थिक विशिष्ट वर्गों की बैठक के एजेंडे में असमानता प्रमुख मुद्दा है। शुक्रवार तक चलने वाली ‘विश्व आर्थिक मंच’ की वार्षिक बैठक में करीब 3,000 लोग शिरकत करेंगे।

भाषा

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago