Breaking News

उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्‍ली। मानसून दबाव का क्षेत्र हिमालय की तलहटी से दक्षिण की ओर थोड़ा आगे बढ़कर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर नगालैंड तक फैल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने
उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में भाऱी बारिश की चेतावनी दी है जबकि कर्नाटक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून दक्षिण राजस्‍थान, जम्‍मू–कश्‍मीर, हरियाणा, और पंजाब के अधिकतर हिस्‍सों में सक्रिय हो गया है। साथ ही पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वी ओडिशा के ऊपर चक्रवाती दबाव  बना हुआ है। उत्‍तराखंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में व्‍यापक बारिश हो सकती हैदिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के अंदरूनी हिस्‍सों, महाराष्‍ट्र के तटीय इलाकों, गोवा, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है।

कर्नाटक के कुछ हिस्‍सों में बुधवार से अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। केरल और तटीय कर्नाटक के हिस्‍सों में भारी से ज्‍यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत में भी भारी बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago