Breaking News

History of 11 July : 1989 में संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को घोषित किया विश्व जनसंख्या दिवस

11 जुलाई का इतिहास |इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 11 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

11 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 19

लक्जेमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर 1673 में हस्ताक्षर।
ब्रितानी संसद ने 1832 में सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल 1889 में बना।
विल्फ्रीड लारियर ने 1896 में कनाडा के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
मंगोलिया ने 1921 में चीन से आजादी पायी।
हॉलीवुड बाउल की शुरुआत 1922 में हुई।
ब्रेडमैन ने 1930 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
येरूशलम में 1948 को पहला हवाई हमला हुआ।
पेरिस के निकट ब्राजील को 1973 में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 122 मारे गए।
मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 1977 में मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब 1979 में धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।
दुनिया की आबादी ने  1989 में पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते 1995 में स्थापित हुए।
बोस्निया में 1995 को 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
चांग शांग 2002 में दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
लाहौर में ‘दोस्ती बस’ और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’ बस का परिचालन 2003 में हुआ।
एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन 2004 को बैंकॉक में।
मुम्बई उपनगरीय में 2004 को 7 रेल बम विस्फोट हुये।
मुंम्बई 2006 में बम धमाकों में 209 लोग मारे गए।
चर्चित चित्रकार एम।एफ़। हुसैन ने 2007 में न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में 2008 को हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने 2010 में नीदरलैंड को -0 से हराकर खिताब जीता।

11 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 11 July

भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म 1857 में हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म 1902 में हुआ था।
भारतीय फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म 1960 में हुआ था।

11 जुलाई को हुए निधन – Died on 11 July

कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन 1630 में हुआ था।
मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन 1957 में हुआ था।
भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन 2003 में हुआ था।
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक – सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का निधन 2011 में हुआ था।
प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का निधन 1912 में हुआ था।
11 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 11 July
विश्व जनसंख्या दिवस

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago