The Voice of Bareilly since 2010

History of 2 August: आज ही जन्में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय

2 अगस्त का इतिहास,2 अगस्त,भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय ,History of 2 August,

2 अगस्त का इतिहास |इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 2

• मुर्शिदाबाद पर 1763 को कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।
• नीदरलैंड की सेना ने 1831 में दस दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
• ब्रिटिश सरकार ने 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
• ब्रितानी संसद ने 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।
• लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे 1870 में शुरु हुआ।
• चीन में 1922 को समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु हो गई।
• संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की 1923 में कार्यालय में मृत्यु।
• पॉजीट्रान, इलेकट्रॉन का एक कण, की कार्ल डी एंडीसन द्वारा 1932 में खोज की गई।
• जर्मन राष्ट्रपति पॉल फॉँ हिंडेनबर्ग का 1934 में निधन के बाद हिटलर के मंत्रिमंडल ने नए चुनाव करवाने के बजाय राष्ट्रपति के पद को रिक्त रखकर समस्त शक्तियां राष्ट्रप्रमुख को हस्तांतरित करने का कानून पास किया।
• ब्रिटिश सरकार ने 1935 में भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
• विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
• तुर्की ने 1944 में जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
• सोवियत संघ ने 1955 में परमाणु परीक्षण किया।
• श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा 1970 में भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
• इटली में 1980 को बम धमाका, 85 लोगों की मौत हो गई।
• यूरो अदालत ने 1984 में फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
• अमेरिका में 1985 को जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
• विश्वनाथ आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
• ईराक द्वारा कुवैत पर 1990 को अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
• चीन ने 1999 में लम्बी दूरी (8000 किमी।) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
• पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को 2001 में मंजूरी दी।
• संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2003 में लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
• अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने 2004 में रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया।
• जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में 2007 को सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।
• सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने 2008 में हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
• पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में 2010 को मौनसून की वर्षा से आई बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
• तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को 2010 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
• लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।
• एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में 2013 को चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।

2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 August

भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ था।
• मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 1877 में हुआ।
• भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ था।
• रोमुलो गालेगास का जन्म 1884 में हुआ।
• भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 1922 में हुआ
• जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म 1931 को हुआ था।
• ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 1955 को हुआ था।
• गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 1956 में हुआ।
• पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 1958 को हुआ था।
• भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 1966 को हुआ था।
• पश्चिम भारतीय क्रिकेटर फिलो वालेस का जन्म 1970 को हुआ था।

2 अगस्त को हुए निधन – Died on 2 August

• स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन 1714 को हुआ था।
• इतालवी संगीतकार, गायक एनरिको कारूसो का निधन 1921 में हुआ।
• हिंदी चलचित्र अभिनेता, गायक, (दहेज) करन दीवान का निधन 1979में हुआ।
• पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 1980 में हुआ।
• कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन 2009 में हुआ।
• भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का निधन 2010 को हुआ था।

2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 2 August

• विश्व स्तनपान दिवस (अगस्त का प्रथम सप्ताह)
• मैत्री दिवस (अगस्त का प्रथम रविवार)
• दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस

error: Content is protected !!