Categories: Breaking News

History of 22 July : आज ही के दिन भारत ने तिरंगे को बनाया अपना राष्‍ट्रीय ध्‍वज

22 जुलाई का इतिहास |इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 22

  • स्पेन ने 1731 को वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • जॉर्ज वॉशिंगटन ने 1775 में अमेरिकी सेना की कमान संभाली।जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
  • भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय 1918 में लंदन के आसपास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
  • भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था
  • भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने 1981 में कार्य करना प्रारंभ किया।
  • अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने 1988 में रक्षा मंत्रालय पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के लिए शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना 1999 को लागू हुई।
  • शेर बहादुर देउबा 2001 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न हुआ ।
  • इराक में हवाई हमले में 2003 को तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
  • शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको 2004 में गिरफ़्तार।
  • आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने 2005 को निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
  • पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने 2008 में एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
  • 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण था।
  • विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मायकोलॉजी के फफूंदी अनुसंधान दल ने 2011 में 100-115 डिग्री सेल्सियस तापमान सह सकने वाले तापरोधी फफूंदी के बीजाणुओं की खोज की।
  • प्रणव मुखर्जी 2012 में भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • चीन ने 2012 को बीजिंग में भारी बारिश के कारण 77 लोग मरे गए।
  • एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार 2014 को दिया गया।

22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 22 July

  • पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म 22 जुलाई 1894 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म 1923 को हुआ था।
  • संगीतकार डॉनल्ड ह्यू डॉन हेनली का जन्म 1947 में हुआ।
  • भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक) अनंत कुमार का जन्म 1959 में हुआ था
  • रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का जन्म 1965 को हुआ था।
  • महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म 1970 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म 22 जुलाई 1898 को हुआ था।
  • ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले पुत्र प्रिंस जॉर्ज का जन्म 2013 को हुआ था।

22 जुलाई को हुए निधन – Famous Deaths on 22 July

  • भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन 22 जुलाई 1933 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन 1968 में हुआ।

22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days on 22 July

राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago