Breaking News

Honda की नई क्लासिक बाइक Honda H’Ness CB 350 देगी Royal Enfield को टक्कर

नई दिल्ली। Royal Enfield भारत में पिछले कई दशकों से शौकीनों के लिए शान की सवारी रही है। Honda Motorcycle and Scooter India (HSMI) अब इसे सीधी टक्कर देने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने अपनी नई क्सासिक बाइक Honda H’Ness CB 350 को मिड साइज टू व्हीलर सेगमेंट में लॉन्च किया है। भारत में इसकी सीधी टक्कर Royal Enfield से होगी। इस मिड साइज क्लासिक बाइक सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड देश के सबसे पॉप्युलर ब्रैंड्स में से एक है।

होंडा की यह बाइक कई मॉडर्न फीचर्स से लैस है। इसमें LED हेडलाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट वॉइस कंट्रोल, सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। यह बाइक DLX और DLX Pro वेरियंट्स में उपलब्ध होगी। बाइक में सभी तरह के टेरेंस को ध्यान में रखते हुए हैंडलिंग डिजाइन की गई है। राइडर अपराइट बॉडी पोजीशन में भी आसानी से हैंडल रीच कर सकता है।

​6 कलर ऑप्शन

होंडा की यह क्लासिक बाइक 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। वहीं DLX Pro वेरियंट ड्यूल टोन ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा। इस बाइक को कंपनी बिगविंग डीलरशिप के जरिए सेल करेगी। यह प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होगी।

इतनी होगी कीमत

लॉन्च इवेंट में ही होंडा कंपनी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि इस बाइक की कीमत 1.90 लाख रुपये के आस-पास होगी। यह बाइक अगले महीने से उपलब्ध होगी। भारत में इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का काफी दबदबा है। आधुनिक फीचर्स से लैस यह बाइक रॉयल एनफील्ड को भारत में तगड़ी टक्कर दे सकती है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago