The Voice of Bareilly since 2010

वीरता का सम्मानः प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, 8 जवानों को शौर्य चक्र

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय त्‍योहारों पर देश के लिए जूझने वाले व अपनी जान तक न्‍यौछावर करने वाले वीरों को सम्‍मानित कर यह कृतज्ञ देश उन्‍हें याद करता है। इस क्रम में 15 अगस्‍त 2019 को सम्‍मानित किए जाने वाले वीर जवानों के नाम की घोषणा कर दी गई है। जम्‍मू-कश्‍मीर में अभियान के लिए भारतीय सेना के प्रकाश जाधव को कीर्ति चक्र जबकि 8 जवानों को शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया जाएगा। इनमें से पांच को मरणोपरांत यह सम्‍मान दिया जा रहा है।

कीर्ति चक्र पाने वाले सिपाही प्रकाश जाधव  नवंबर 2018 में कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

भारतीय सशस्त्र सेना जवानों को वीरता के छह सम्मान दिए जाते हैं। इनमें सबसे पहले परमवीर चक्र आता है। इसके बाद अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र होते हैं। परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र युद्ध काल में सर्वोच्च त्याग और बलिदान के लिए दिए जाते हैं जबकि अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र शांति काल में सर्वोच्च सेवा और बलिदान के लिए दिए जाते हैं।

error: Content is protected !!