Breaking News

शाहीन बाग प्रदर्शन के मुख्य आयोजक शरजिल इमाम की पहचान, असम में दर्ज होगा मुकदमा

दीसपुर। दिल्‍ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन के मुख्‍य आयोजक के तौर पर शरजिल इमाम का नाम आने के बाद अब उसके खुलाफ कार्रवाई तय हो गई है। असम सरकार उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने शनिवार को बताया शरजिल इमाम  ने शाहीन बाग में असम को भारत से तोड़ने के बात कही थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राज्य सरकार ने वीडियो का संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।  शरजिल इमाम जेएनयू का छात्र  है।

हिंदुस्तान से असम को अलग कर सकते हैं

जेएनयू छात्र शरजिल इमाम वायरल वीडियो में कहता है, “हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।”

।असम के मंत्राी हेमंत बिस्व शर्मा ।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में कहा कि शाहीन बाग में देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया है। यह वही असम वाला वीडियो था जिसे लेकर काफी हंगामा मचा और जिसमें असम को भारत से अलग करने की बात कही गई है। संबित ने बताया कि इस वीडियो में भारत के खिलाफ भाषण दिया जा रहा है। असम को भारत से अलग करने का आह्वान किया जा रहा है।

दिल्‍ली में अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संबित पात्रा ने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समर्थन दे रही हैं। संबित पात्रा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ट्वीट का भी जिक्र किया, उन्‍होंने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ होने के बारे में कहा हैं। संबित ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शाहीन बाग को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago