The Voice of Bareilly since 2010

नापाक पाकः पाकिस्तानी अधिकारियों ने किया भारतीय उच्चायुक्त का पीछा

आरोप है कि इस्लामाबाद में एक विवाह समारोह के दौरान पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने भारतीय उच्चायुक्त और उप उच्चायुक्त के वाहनों का पीछा किया।

नई दिल्ली। पाकिस्तान एक तरफ जहां अपने यहां भारत विरोधी तत्वों को बढ़ावा, पनाह और प्रशिक्षण दे रहा है, वहीं गाहे-बगाहे शांति का राग भी अलापता रहता है। अब उसकी एक और नापाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि इस्लामाबाद में एक विवाह समारोह के दौरान पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने भारतीय उच्चायुक्त और उप उच्चायुक्त का पीछा किया। पाकिस्तान की विभिन्न एजेंसियां अपने यहां कार्यरत भारतीय अधिकारियों पर भी नजर रख रही हैं। इसको लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने सख्त आपत्ति जताई है।

पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले भारत के वरिष्ठ राजदूतों के सोशल मीडिया एकाउंट्स को हैक करने की कोशिश भी की थी। इसको लेकर पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने वहां की सरकार को चिट्ठी लिखी है। ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह की हरकत की हो। इससे पहले भी पाकिस्तान में भारतीय अधिकारियों के साथ बदमिजाजी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों के शोषण को लेकर भी दोनों देशों में तनातनी हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते माह पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में बने नए भारतीय रिहायशी परिसर को जरूरी सुविधाएं देने से इन्कार कर दिया था। इस पर भारत ने भी दिसंबर में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को कोलकाता जाने की इजाजत देने से मना कर दिया था।

error: Content is protected !!