116 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा जनवरी 2017,करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना

नई दिल्ली ।इस साल गर्मी का मौसम कुछ अधिक गर्म रहने वाला है क्योंकि मौसम के जानकारों ने आने वाले दिनों में पूरे देश में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है और हालत यह है कि जनवरी का महीना पिछले 116 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा।

भारत मौसम विभाग  ने सीजन मार्च से मई के लिए जारी अपने ग्रीष्मानुमान में कहा है कि कई राज्यों में गर्मी की शिद्दत बहुत ज्यादा रहने वाली है। विभाग ने कहा कि देश का पश्चिमोत्तर हिस्सा सबसे अधिक प्रभावित रहेगा जहां तापमान सामान्य से एक डिग्री से भी ज्यादा रहेगा। देश के बाकी हिस्से में तापमान सामान्य से उपर रहेगा।

आईएडी ने कहा, ‘सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा तक तापमान देश के सभी मौसमसंबंधी उपसंभागों में बने रहने की संभावना है। पश्चिमोत्तर भारत अपवाद है जहां तापमान सामान्य से एक डिग्री से भी ज्यादा रह सकता है। ’ गर्मी के प्रकोप वाले वाले मुख्य क्षेत्रों में सामान्य से अधिक प्रतिकूल स्थितियां रहने की संभावना है।

सामान्य से अधिक तामपान वाले क्षेत्र में पंजाब, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना शामिल हैं। लू वाले मूल क्षेत्र में मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, महराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और आंध्रप्रदेश आते हैं।

वर्ष 2016 सन् 1901 के बाद सबसे गर्म साल रिकार्ड किया गया । पिछले साल राजस्थान के फालौदी में पारा 51 डिग्री तक चला गया था जो देश में अबतक का सबसे अधिक तापमान है। पिछले साल प्रतिकूल मौसम के चलते 1600 से अधिक लोगों की जान गयी । इनमें 700 लोगों ने लू के चलते अपनी जान गंवायी।

एजेंसी

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago