अयोध्या में राम मंदिर मेरा सपना, कोई साज़िश नहीं की, अपराध साबित होना बाक़ी : उमा भारती

नई दिल्ली।केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार (19 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले को लेकर भाजपा के 12 नेताओं पर आपराधिक साज़िश का मामला चलाने के आदेश पर कहा कि हमने कोई साजिश नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘जो मन में तय करके गए थे वहीं किया। मन, वचन, कर्म सबमें एक ही चीज़ थी।’ सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़े एक सवाल के जवाब में उमा ने कहा कि अभी साजिश का केस चलना है अपराध साबित नहीं हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा, अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा।इसे बनाने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता।अयोध्या, गंगा और तिंरगे के लिए कुछ भी कर सकती हूं।’

एक अन्य सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा, ‘उन्हें पद का लोभ नहीं है। वह राम, गंगा और तिंरगा के लिए इंद्र का सिंहासन भी छोड़ सकती हैं।’

कांग्रेस द्वारा इस्तीफा मांगने से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाली और 1984 दंगे के पीछे रहने वाली पार्टी को इस्तीफ़ा मांगने का अधिकार नहीं है।

उमा भारती ने कहा कि वह आज (बुधवार, 19 अप्रैल) रात अयोध्या जा रही हैं।उन्होंने कहा, ‘मैं आज रात अयोध्या जा रही हूं।रामलला, रामजी को अपना गर्व और संतोष व्यक्त करूंगी कि इतना सम्मान दिया।

उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा, ‘अयोध्या में भव्य राम मंदिर मेरा सपना है।भारत और राम मंदिर के लिए जेल जाने या फांसी के लिए भी तैयार हूं।’

उन्होंने जोर दिया कि उन्हें राम जन्मभूमि अभियान में अपनी भूमिका के लिए गर्व है और इस बात को लेकर कोई अफसोस या खेद नहीं है।

उमा ने कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के मार्ग में कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago