The Voice of Bareilly since 2010

बढ़ता तनावः भारतीय नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में तैनात किए युद्धपोत

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने  उत्तरी अरब सागर में अग्रिम पंक्ति पर कुछ युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। भारतीय नौसेना पाकिस्तानी युद्धाभ्यास वाले इलाके में निगरानी के लिए Poseidon-8I(P-8I) पेट्रोल एयरक्राफ्ट का भी इस्तेमाल कर रही है।

दरअसल, पाकिस्तान अपनी युद्ध क्षमता का आकलन करने के लिए उत्तरी अरब सागर में युद्धाभ्यास कर रहा है। इस दौरान उसकी नौसेना अगले कुछ दिनों तक मिसाइल और रॉकेट फायर करेगी। सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना पाकिस्तानी युद्धाभ्यास पर करीबी नजर रख रही है। पाकिस्तान का यह युद्धाभ्यास सामान्य प्रक्रिया के तहत हो रहा है  लेकिन नापाक पाकिस्तान का इरादा कभी भी बदल सकता है। 

पाकिस्तान इस युद्धाभ्यास को लेकर उत्तरी अरब सागर से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों के लिए मेरिटाइम अलर्ट जारी कर रहा है कि वह 25 से 29 सितंबर तक मिसाइल, रॉकेट और बंदूकों की फायरिंग करेगा। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के इस युद्धाभ्यास पर भारतीय नौसेना की पैनी नजर रहेगी। अगर पाकिस्तान, इस दौरान एक भी नापाक हरकत करने की कोशिश करता है तो उसका जवाब देने के लिए नौसेना पूरी तरह तैयार है। नौसेना के साथ ही वायुसेना भी इसके लिए तैयार है। सूत्रों ने इस बात की भी जानकारी दी है कि उत्तरी अरब सागर में पाकिस्तान के सात से आठ युद्धपोत इस समय तैनात हैं।

error: Content is protected !!