Breaking News

भारत ने लीबिया से तैनात शांति रक्षक दल से अपने जवानों को वापस बुलाया

नई दिल्ली  लीबिया में अचानक हालात खराब होने पर भारत ने त्रिपोली में शांति रक्षक दल में शामिल केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) (के 15 जवानों को वापस बुला लिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्री ने बताया कि लीबिया में हालात बिगड़ गए हैं। त्रिपोली में लड़ाई हो रही है। इसके मद्देनजर ट्यूनिशिया स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को ही सीआरपीएफ के 15 जवानों की टुकड़ी को वापस बुला लिया था। सुषमा स्वराज ने भारतीय दूतावास के इस कार्य की सराहना भी की। ट्यूनिशिया स्थित भारतीय राजदूत के पास लीबिया का भी प्रभार है। उन्होंने मेहताब और मुस्तफा नामक दो लोगों के फोन नंबर भी बताए जिनसे लीबिया का राजधानी त्रिपोली में फंसे भारतीय संपर्क कर सकते हैं।

उधर लीबिया में विद्रोही फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार और सरकारी सेना के बीच संघर्ष तेज हो गया है। बिगड़ते हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र (यूए) ने दोनों पक्षों से दो घंटे के संघर्ष विराम का अनुरोध किया था  जिससे कि आम लोगों और घायलों को सुरक्षित निकाला जा सके। हफ्तार समर्थकों और सरकारी सैनिकों के बीच संघर्ष के चलते लीबिया में गृहयुद्ध की स्थिति बनती जा रही है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

9 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago