The Voice of Bareilly since 2010

समंदर में उतारना पड़ा भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर, चालक दल सुरक्षित

मुंबई। तकनीकी खराबी के चलते भारतीय नौसेना को अपना एक चेतक हेलीकॉप्टर गंवाना पड़ा। करीब एक सप्ताह बाद सामने आई जानकारी के अनुसार एकाएक आए इस संकट के दौरान चालक ने धैर्य बनाए रखा और कुशलता का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टार को पानी में उतार दिया। इस कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई  और चालक दल को कोई नुकसान नहीं हुआ, हालांकि हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  

भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया, “हेलीकॉप्टर के डूबने कारण तकनीकी खराबी थी। काफी चतुराई और दक्षता से हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया। हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल को तुरंत बाहर निकल गया।” दुर्घटना का शिकार हुआ चेतक हेलीकॉप्टर भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत का अभिन्न हिस्सा था और अरब सागर में तैनात था।

error: Content is protected !!