The Voice of Bareilly since 2010

अंतरिक्ष में गए भारत के चंद्रयान-2 ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें, देखें PHOTOS

Chandrayan-2,भारत के चंद्रयान-2,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ,ISRO,India's Chandrayaan-2,

नई दिल्ली। चंद्र मिशन पर निकले भारत के चंद्रयान-2 (Chandrayan-2) ने पहली बार पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं। चंद्रयान-2 की भेजी इन तस्वीरों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे देखकर पृथ्वी की खूबसूरती का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है। ISRO ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन फोटोज को शेयर करते हुए इसरो ने लिखा है कि, ‘चंद्रयान-2 में विक्रम लैंडर (VikramLander) की क्लिक की गई पृथ्वी की सुंदर तस्वीरों का पहला सेट। 3 अगस्त 2019 को 17:28 UT पर Chandrayan-2 LI4 कैमरा की क्लिक की गई पृथ्वी की तस्वीरें।


वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 से भेजी गई दूसरी तस्वीर में कैप्शन देते हुए लिखा है कि ‘3 अगस्त 2019 को 17:29 मिनट पर चंद्रयान-2 LI4 कैमरे ने पृथ्वी की तस्वीरें भेजीं। अंतरिक्ष से ऐसी दिखती है पृथ्वी। (सभी तस्वीरें ANI से)


बता दें चंद्र मिशन पर निकले भारत के चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग 22 जुलाई 2019 को दोपहर 2.43 मिनट पर हुई थी। जिसके बाद से यह लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है।
इसे इसरो के ‘बाहुबली’ रॉकेट कहे जाने वाले जीएसएलवी एमके3 से अंतरिक्ष में भेजा गया। लॉन्‍चिंग के 16 मिनट 14 सेकंड के बाद रॉकेट से यान अलग होकर पृथ्‍वी की कक्षा पर स्‍थापित हो गया था।


इस मिशन के तहत विक्रम नामक लैंडर और प्रज्ञान नामक रोवर चांद की सतह पर उतरेंगे और वहां विभिन्‍न शोध करेंगे। 22 जुलाई को 20 घंटे के काउंटडाउन के बाद इसरो ने जीएसएलवी एमके3 रॉकेट के जरिये चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था।
बता दें चंद्रयान-2 की पेरिजी 277 किलोमीटर और एपोजी 89,472 किलोमीटर कर दी गई है, जिसके बाद अब 6 अगस्त को पांचवी बार इसकी कक्षा बदली जाएगी। इससे पहले 2 अगस्त को चंद्रयान-2 ने चौथी बार सफलतापूर्वक अपनी कक्षा बदली थी।

error: Content is protected !!