The Voice of Bareilly since 2010

ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा, 1300 करोड़ के मादक पदार्थ पकड़े

नई दिल्‍ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलास किया है। इस रैकेट से ड्रग्स की अलग-अलग खेप बरामद हुई हैं जिनकी कुल कीमत करीब 1300 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें से 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स भारत में पकड़ी गई है जबकि बाकी 1200 करोड़ रुपये की ऑस्ट्रेलिया में बरामद हुई।

दरअसल, एनसीबी को जानकारी मिली थी ड्रग्स का एक रैकेट भारत में अपना जाल फैला रहा है। इस पर एनसीबी ने खुफिया जानकारी इकट्ठा कर कई एजेंसियों के साथ मिलकर साझा अभियान चलाया जिसके दौरान ये ड्रग्स पकड़ी गई। इस गिरोह के सभी 9 लोग भारत में पकड़े गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 भारतीय, 2 नाइजीरियन तथा अमेरिका और इंडोनेशियाई का एक-एक नागरिक शामिल है। इस ड्रग्स रैकेट का तार भारत में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब,  उत्तराखंड और महाराष्ट्र से लेकर कोलंबिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका तक फैले हुए हैं।

error: Content is protected !!