Breaking News

Intolerance: अलीगढ़ में रामायण पढ़ने पर मुस्लिम अधेड़ को पड़ोसियों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। अलीगढ़ में असहिष्णुता (Intolerance) का एक गम्भीर मामला सामने आया है। थाना देहलीगेट क्षेत्र के महफूज नगर में गुरुवार सुबह अपने घर में रामायण पढ़ने पर एक मुस्लिम अधेड़ को उन्हीं के समुदाय के कुछ लोगों ने पीटा। रामायण फाड़ दी और हारमोनियम तोड़ दिया। जब थाना पुलिस ने पीड़ित की नहीं सुनीं तो उसने एसपी क्राइम से शिकायत की। एसपी क्राइम के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोंडा रोड स्थित महफूज नगर निवासी दिलशाद ने एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। गुरुवार सुबह ड्यूटी से आने के बाद वह करीब नौ बजे अपने घर में रोजाना की तरह रामायण पढ़ने बैठ गया। तभी पड़ोसी अपने कुछ लोगों को लेकर घर में घुस आया और रामायण पढ़ने से मना करने लगा।

Aligarh: A Muslim man Dilshad alleges he was beaten up at his residence by 2-3 people on July 4 when he was reading Ramayana; says, “I’ve been reading Hindu scriptures since 1979. They said they would shoot me if I continue this. They took away my Ramayana & Gita” pic.twitter.com/JqtRsNHZfj— ANI UP (@ANINewsUP) July 5, 2019

विरोध करने पर पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं पास में रखा हारमोनियम भी तोड़ दिया। रामायण फाड़ दी और अपने साथ ले गए। जाते समय उसे परिवार समेत खत्म करने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी क्राइम ने थाना देहलीगेट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिये।

अलीगढ़ के सीओ विशाल पाण्डेय ने समाचार एजेन्सी एएनआई को बताया कि दिलशाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसे रामायण पढ़ने के कारण उसी के समुदाय के कुछ लोगों ने उसे पीटा है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Vishal Pandey, Circle Officer, Aligarh, on Muslim man alleges he was thrashed by 2-3 people from his community for reading Ramayana: We have registered a case on the basis of his complaint. Two persons have been arrested. pic.twitter.com/FpE1mP0FLx— ANI UP (@ANINewsUP) July 5, 2019

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

30 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

1 hour ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago