Breaking News

ईरानी शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी के जनाजे में भगदड़, 35 की मौत

नई दिल्ली। इराक में अमरीकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी का मंगलवार को जनाजा निकाला गया। इस दौरान हुई भगदड़ में 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 48 लोग घायल हुए हैं। ईरान की सरकारी टीवी ने यह खबर दी है। सरकारी टीवी की ऑनलाइन खबर के अनुसार, मंगलवार को सुलेमानी के गृह नगर करमान में उनके दफन के लिए जमा हुए लोगों में मंगलवार को भगदड़ मच गई।

कासिम सुलेमानी केरमन शहर के रहने वाले थे, इस वजह से इस शहर के हजारों लोग इस जनाजे में शामिल हुए। इसके अलावा दूसरे शहरों से भी काफी संख्या में लोग इसमें शामिल होने आए थे। उनके शव को पहले अहवाज, तेहरान और इसके बाद  केरमन लाया गया था। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार होना तय था। इन तीनों जगहों के लोग उनके जनाजे में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। केरमन में जनाजे की वजह से सभी चीजें बंद थी। लाखों की संख्या में लोग यहां जमा थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई जिसमें इतने लोगों की मौत हो गई। पुलिस भी काफी संख्या में तैनात थी मगर अचानक हुई भगदड़ से लोगों को संभाल पाना मुश्किल हो गया। केमरन शहर का प्रमुख चौराहे को मिलने वाली सभी सड़कें लोगों से खचाखच भरी हुई थीं। इतनी भारी भीड़ को काबू कर पाना मुश्किल हुआ जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। 

खबर में ईरान की आपात चिकित्सा सेवा के प्रमुख पीरहुसैन कुलीवंद के हवाले से कहा गया है कि कुछ लोग घायल हुए हैं और कुछ की मौत हुई है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago