लड़कियों का प्रलोभन देकर युवाओं को आकर्षित कर रहे इस्लामिक स्टेट (IS) और बोको हराम

न्यूज एजेंसी रॉयटर ने ब्रिटेन की हेनरी जैक्सन सोसायटी की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इस्लामिक स्टेट (IS) और बोको हराम ये दोनों आतंकी संगठन युवाओं को लड़ाके बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही इन्हें संगठन से जोड़ने के लिए उनके सामने महिलाओं और लड़कियों को सेक्स स्लैब्स के रूप में पेश करते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नाइजीरिया में बोको हराम और सीरिया व में इस्लामिक स्टेट कमजोर पड़ रहे हैं, जिसके चलते युवाओं का इनसे मोह भंग हो रहा है। ऐसे में युवाओं को आकर्षित करने के लिए ये आतंकी संगठन लड़कियों को सेक्स स्लैब्स के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

शोधकर्ता निकिता मालिक के मुताबिक आतंकी संगठन विदेशी युवकों को लड़का बनने के बदले लड़की या औरत देने का वादा करते हैं। वे भ्रमित करते हैं कि लड़कियों के साथ रेप और शारीरिक शोषण धर्म के लिहाज से जायज है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बोको हराम के आतंकी नाइजीरिया से हजारों लड़कियों को अगवा कर चुके हैं। अप्रैल 2014 में तो 200 से ज्यादा लड़कियों को उनके स्कूल से ही अगवा कर लिया गया था। इनमें से ज्यादातर को सेक्स स्लैब्स बना दिया गया तो कुछ को सुसाइअड बॉमर और खाना बनाने के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बताया गया है कि कई बार इन लड़कियों को प्रेग्नेंट होने के लिए भी मजबूर किया जाता है। इनके बच्चे को बचपन से ही आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है।
मालूम हो कि पिछले कुछ साल में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और बोको हराम ने अपनी स्थिति को मजबूत किया है। ये आतंकी संगठन क्रूरता के लिए जाने जाते हैं। इस्लामिक स्टेट की स्थापना अबू अल बकर ने की है। यह आतंकी संगठन विरोधियों की क्रूरता के साथ हत्या करता है। इतना ही नहीं, यह उन हत्याओं का वीडियो बनाकर सार्वजनिक करता है ताकि दुनिया भर के लोगों में उसे लेकर डर पैदा हो सके।

 

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago