The Voice of Bareilly since 2010

आईटीसी के चेयरमैन योगेश चंद्र देवेश्वर का निधन

नई दिल्ली। आईटीसी के चेयरमैन योगेश चंद्र देवेश्वर का शनिवार को सुबह निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 

देवेश्वर भारत के सबसे लंबे समय तक सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के पद पर रहने वाले व्यक्ति हैं। उनको वर्ष 2011 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से नवाजा गया था। वह 1968 में आईटीसी से जुड़े थे और 1996 के बाद से उन्होंने सीईओ के रूप में काम किया। 2017 में उन्होंने सीईओ का पद छोड़ दिया था। वर्मतान समय में संजीव पुरी कंपनी में सीईओ और एमडी हैं।

error: Content is protected !!