Categories: Breaking News

जया बच्चन ने खाया गाय और सूअर का मांस (वीडियो)

आजमगढ़, 14 अक्टूबर। दादरी कांड के बाद से गोमांस को लेकर राजनीति चरम पर है। केजरीवाल से लेकर ओवैसी तक सभी इस मुद्दे पर अपनी-अपनी रोटियां सेंकने पर तुले हुए हैं। इसी क्रम में राजनीति की मुख्‍य धारा से अलग-थलग पड़े पूर्व सपा महासचिव अमर सिंह भी अब कूद पड़े हैं।

गोमांस खाने के मामले में मंगलवार को अमर सिंह ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने बताया कि वे जया बच्चन के साथ अमेरिका (ग्लासगो) में एक सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए गए थे। वहां जया बच्‍चन ने गाय और सूअर दोनों का मीट खाया। उनके लिए वह सिर्फ पोर्क और बीफ था। मेरी उनसे झड़प भी हुई तो उनका कहना था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की तरह खाने की भी स्‍वतंत्रता होना चाहिए।

 मंगलवार को अमर सिंह नवरात्रि‍ के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करने विंध्याचल आए थे। उनके साथ अभिनेत्री जया प्रदा  और फ़िल्म डायरेक्‍टर बोनी कपूर भी थे।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…

दादरी मामले को यूएन ले जाने पर अड़े आजम खान पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो वह सबके सामने नंगे हो जाएंगे। दरअसल सोमवार को आजम खान ने कहा था कि चाहे उनको मंत्रिपद से इस्तीफा ही क्यों न देना पड़े लेकिन वह इस मसले को यूनाइटेड नेशंस में लेकर जरूर जाएंगे।

अमर ने कहा कि सपा से बाहर निकालने में आजम खान का बड़ा हाथ था। उन्होंने कहा कि अगर वह आजम के खिलाफ कुछ भी बोले तो उन्हें दुनिया से जाना पड़ सकता है। अमर सिंह ने कहा कि उन्हें आजम से बहुत डर लगता है।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago