The Voice of Bareilly since 2010

18 से 23 जुलाई के बीच जेईई मेन, 26 जुलाई को होगी नीट की परीक्षा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से स्थगित किए गए इंजीनियरिंग और मेडिकल के एंट्रेस एग्जाम की नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जेईई मेन अब 18 से 23 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। नीट की परीक्षा 26 जुलाई को होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे  वेबिनार के जरिए अभिभावकों और छात्र-छात्राओँ के साथ सीधा संवाद कर जेईई मेन और नीट परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। हालांकि, अभी एडवांस की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने यह भी बताया कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की नई तारीखें भी जल्दी घोषित की जाएगी।

जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड के बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि इस परीक्षा से 14 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किये जाएंगे। यह दूसरी बार था जब मानव संसाधन विकास मंत्री ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया है। इससे पहले हुए संवाद में वह अभिभावकों  और छात्र-छात्राओँ के अलावा शिक्षकों और विशेषज्ञों से भी जुड़े थे।

error: Content is protected !!