Breaking News

जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, निर्वरोध हुआ निर्वाचन

नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) सोमवार को भाजपा के अध्यक्ष चुन लिये गए। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद रहे। जेपी नड्डा अमित शाह की जगह लेंगे। 

संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राधामोहन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को बधाई दी जो अब तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। अध्यक्ष पद पर नड्डा के निर्वाचन के कुछ समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहंचे और उन्हें बधाई दी।

लोकसभा चुनाव 2019 के बाद जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लोकसभा चुनाव में वह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी थे जहां पार्टी को सपा और बसपा के महागठबंधन से कड़ी चुनौती थी।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार संभालने वाले जेपी नड्डा भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। जेपी नड्डा का ताल्लुकात बिहार और हिमाचल प्रदेश दोनों से है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago