Breaking News

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, कई पार्टियों में हुई थीं शामिल

मुम्बईः बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इन दोनों के सुपर स्प्रेडर होने की आशंका है क्योंकि वे पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में शामिल हो चुकी हैं।

करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ 7 दिसंबर को पार्टी की थी। इस पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थे।

बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की अपील की है। बीएमसी अब उन सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे।

दोनों ने किया नियमों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन

बीएमसी ने कहा है कि करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड-19 के सभी नियमों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर कई पार्टियों में हिस्सा ले रही थीं। जिसके चलते यह दोनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। 

करण जौहर की पार्टी में भी गईं थीं दोनों

करीना और अमृता इस पार्टी के अलावा करण जौहर की पार्टी में भी गईं थीं। बीएमसी ने दोनों पार्टी में शामिल हुए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। इनके संपर्क में आये लोगों में से कुछ और हस्तियों की रिपोर्ट आज आ सकती है।

महाराष्ट्र में बढ़ रहे ओमिक्रॉन

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बना हुआ है। पूरे देश की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। मुंबई में धारा 144 लगी हुई है। महाराष्ट्र में इस वैरिएंट से 17 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 8 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago