यूपी:योगी सरकार में जानिए किन-किन मंत्रियों को मिले कौन-कौन से विभाग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया सीएम योगी ने गृह मंत्रालय को अपने पास रखा हैउत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग मंत्रालय यानि PWD मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया हैं

मथुरा से विधायक व बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा यूपी के उर्जा मंत्री होंगे व बरेली कैंट से पांच बार के विधायक राजेश अग्रवाल को वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है

वहीं राज्य के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को उच्च शिक्षा व यूपी बीजेपी की पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को कृषि मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया हैं

जानिए किन-किन मंत्रियों को मिले कौन-कौन से विभाग

1. सूर्य प्रताप शाही, कृषि
2. केशव प्रसाद मौर्य, PWD
3. दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्रालय
4. मोहसिन रजा, अल्पसंख्यक मंत्रालय व आईटी विभाग (अ.प्र)
5. स्वाति सिंह, महिला व बाल कल्याण मंत्रालय
6. चेतन चौहान, खेल मंत्रालय
7. स्वामी प्रसाद मौर्य, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, श्रम एवं सेवा योजना
8. रीता बहुगुणा जोशी, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्रालय

9. सुरेश खन्ना, संसदीय कार्य, नगर विकास

10. जय प्रकाश, आबकारी विभाग

11. सिद्धार्थनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्रालय

12. आशुतोष टंडन, बेसिक शिक्षा

13. सतीश महाना, औद्योगिक विकास

13. राजेश अग्रवाल, वित्त मंत्रालय

13. दारा सिंह चौहान, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय व उद्यान मंत्रालय

14. धर्मपाल सिंह, सिंचाई मंत्रालय

15. एसपी सिंह बघेल, लघु सिंचाई मंत्रालय

16 सत्यदेव पचौरी, खादी ग्रामोद्योग

17 रमापति शास्त्री, समाज कल्याण, एससी-एसटी मंत्रालय

18. श्रीकांत शर्मा, उर्जा मंत्रालय

19. मुकुट बिहारी वर्मा, सहकारिता मंत्रालय

20. नंद कुमार नंदी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय

20 मार्च को यूपी के सीएम की शपथ लेते समय योगी आदित्यनाथ के साथ 47 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिनमें कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्यपाल ने सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, दारा सिंह चौहान, रीता बहुगुणा जोशी, धर्मपाल सिंह ,एस पी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकान्त शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सिद्घार्थ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन तथा नन्द कुमार नन्दी को शपथ दिलाई

इनके अलावा स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री  के रूप में अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डॉक्टर महेंद्र सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, धर्म सिंह सैनी, स्वाति सिंह तथा अनिल राजभर ने स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यमंत्री के रूप में गुलाब देवी, मोहसिन रजा, जयप्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, गिरीश चन्द्र यादव, बलदेव औलख, मन्नू कोरी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, सुरेश पासी को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई

योगी मंत्रिमण्डल में जातीय समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है और अगड़ी तथा पिछड़ी जातियों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया हैइसमें मोहसिन रजा के रूप में एक मुस्लिम राज्यमंत्री को भी शामिल किया गया है

bareillylive

Share
Published by
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago