कन्हैया की जीभ काटने वाले को 5 लाख रुपये इनाम

बदायूं, 5 मार्च। जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष और देशद्रोह के मामले में आरोपी कन्हैया कुमार की जीभ काटने वाले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया है। इस पोस्ट में भाजपा युवा मोर्चा के नगर प्रमुख कुलदीप वार्ष्णेय ने कन्हैया की जीभ काटने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने का एलान किया गया है। विवादित बयान देने के बाद जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को आज पार्टी की जिला इकाई से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

कुलदीप कुमार वार्ष्णेय उर्फ कल्लू भैया ने कन्हैया कुमार के भाषण पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा था कि जो भी कन्हैया की जीभ काटकर लाएगा उसे 5 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। कुलदीप ने कहा कि देशविरोधी और आतंकवादी अफजल गुरु का साथ देने के नारे के बाद कन्हैया हर किसी पर निशाना साध रहा है। इसलिए  कन्हैया को गिरफ्तार कर दोबारा जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए।

विवादित बयान देने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कुलदीप वार्ष्णेय को छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। हरीश शाक्य ने संवाददाताओं से कहा कि वार्ष्णेय ने कन्हैया के खिलाफ जो भी विवादास्पद बयान दिया, उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। यह उनका निजी बयान है। उन्होंने बताया कि वार्ष्णेय को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से हटाने का नोटिस जारी कर अंकित मौर्य को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago