The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई को सुबह 7 बजे तक तालाबंदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला हालांकि सरकार ने अभी नहीं लिया है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पाबंदियों का सिलसिला धीर-धीरे उसी दिशा में बढ़ रहा लगता है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैल रहे संक्रमण और 14 मई को ईद के त्योहार को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा दिया है। अब ये पाबंदियां 17 मई को  सुबह 7 बजे तक वागी रहेंगीष

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सरकरा ने बीते 29 अप्रैल को शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी के साथ कड़ी पाबंदियों की शुरुआत की थी। फिर इसे 4 मई, 6 मई और फिर 10 मई यानी सोमवार तक बढ़ाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी लेकिन बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू/लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक गतिविधियां, ई-कॉमर्स से संबंधित काम यथावत चलते रहेंगे। राशन वितरण और टीकाकरण सुचारु रहेगा। कंटेनमेंट जोन में केवल डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से आपूर्ति होगी।

error: Content is protected !!