Breaking News

Lockdown Again : देश में फिर लौटने लगा लॉकडाउन! कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद की बेफिक्री और छोटी-छोटी लापरवाहियां अब भारी पड़ने लगी हैं।देश में कई स्थानों पर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। इसने राज्यों के साथ ही केंद्र सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। कई राज्यों में तो स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। देश में लगभग ढाई महीने बाद एक दिन में 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में इस साल मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। महराष्‍ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आ रहे है। महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन की वापसी हो रही है। नागपुर और परभणी में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी नए मामलों में इजाफा हो रहा है। पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते औरंगाबाद, नागपुर, परभणी और पुणे में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान 15 हजार से अधिक नए मामले मिले हैं। औरंगाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताहांत पर पूरी तरह लॉकडाउन लगाया दिया गया है। नागपुर में 15 से 21 मार्च के बीच लाकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मचिरियों के साथ कामकाज होगा। हालांकि जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

पंजाब में फिर बंद कराए स्कूल

पंजाब में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों बंद रहेंगे। लुधियाना, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब सहित आठ जिलों में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

मध्य प्रदेश में भी कोरोना ने बढ़ाई चिंता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन दोनों राज्य के कई जिलों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आ रही है। इसके मद्देनजर रविवार या सोमवार से भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। उन्होंने राज्य में कोरोना वायरस स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार शाम आयोजित एक बैठक के दौरान यह बात कही।

दिल्ली में मिला दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन का मरीज

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 431 नए मामले आए हैं। इससे पहले एक दिन में 409 मामले मिले थे। शुक्रवार को दिल्ली में दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वायरस के स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज मिला। उसका लोकनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। केरल का रहने वाला 35 वर्षीय संदिग्ध मरीज बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) लैब भेजा गया है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

46 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago