Breaking News

नागचंद्रेश्वर मंदिर : केवल नागपंचमी को ही खुलते हैं कपाट, कीजिए ऑनलाइन दर्शन-Video

लाइफस्टाइल डेस्क। मित्रों! सनातनी हिन्दू प्र्र्रत्येक जीवात्मा में परमात्मा के दर्शन करते हैं। आज नाग पंचमी है। सनातनी भारतीय इस दिन नागों को देवता मानकर उनकी पूजा करते हैं। इसीलिए आज हम आपको देवालय की यात्रा में आपको ले चलतें हैं विश्व के इकलौते नागचंद्रेश्वर मंदिर की यात्रा पर।

नागचंद्रेश्वर मंदिर भारत के मध्य प्रदेश (उज्जैन) के महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। यह नागचंद्रेश्वर मंदिर वर्ष में केवल एक दिन श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी अर्थात नाग पंचमी के दिन ही भक्तों के दर्शनार्थ खुलता है। मान्यता है कि नागों के राजा तक्षक स्वयं इस मंदिर में विराजमान रहते हैं। आइये चलते हैं नागचंद्रेश्वर मंदिर की यात्रा पर और जानतें हैं इन के महात्म्य के बारे में-

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥

दर्शन मात्र से होता है कालसर्प दोष निवारण

श्री ब्रह्माण्डस्वामी महाकालेश्वर मंदिर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर के दर्शन मात्र से कालसर्प दोष निवारण होता है। नागचंद्रेश्वर मंदिर में आज नाग पंचमी के पर्व पर मंदिर के पुजारी ने पूरे ​विधि-विधान से श्रीनागचंद्रेश्वर की पूजा की। कोरोना महामारी के चलते इस साल भक्तों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी। मंदिर के पुजारी के अनुसार साल में एक बार नाग पंचमी के दिन ही मंदिर के कपाट खोले जाते हैं।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

8 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago