Breaking News

मनोज तिवारी की दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से छुट्टी, आदेश गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान कभी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने तो कभी क्रिकेट मैच खेलने को लेकर विरोधी दलों के साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं के निशाने पर आये मनोज तिवारी की अंततः दिल्ली प्रदेश भाजापा अध्यक्ष पद से विदायी हो गई। उनकी जगह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिए सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी और दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा। जाने-अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना। मनोज तिवारी 2016 में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे।

आदेश गुप्ता 2017 में पहली बार बने पार्षद

करीब दो वर्ष बाद दिल्ली में नगर निगम का चुनाव होना है। माना जा रहा है कि पार्टी ने इसे ध्यान में रखकर आदेश गुप्ता को अध्यक्ष बनाया है। इससे व्यापारी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले आदेश गुप्ता मूलरूप से ऊत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा और  भाजपा में कई पद पर रह चुके हैं। चुनावी राजनीति की शुरुआत उन्होंने महज तीन साल पहले की है। वर्ष 2017 में वेस्ट पटेल नगर से पहली बार नगर निगम का चुनाव जीतकर पार्षद बने। 2018 में उन्हें उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर बनाया गया। विधानसभा चुनाव के पहले इन्हें दिल्ली में बंगाली समाज को पार्टी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago