The Voice of Bareilly since 2010

OMG! ये महिला 36 साल की उम्र में दे चुकी है 44 बच्चों को जन्म, अब लगा बैन

OMG, 36 साल की उम्र में दे चुकी है 44 बच्चों को जन्म, अफ्रीका की 'मोस्‍ट फर्टाइल वूमेन' , most fertile woman of Africa,

नई दिल्ली। अफ्रीका की ‘मोस्‍ट फर्टाइल वूमेन’ के नाम से मशहूर महिला अब और बच्चों को जन्म नहीं दे पाएगी। पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की मरियम नाबटेंजी की उम्र इस वक्त 39 वर्ष है और अब तक वह 44 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। लेकिन ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक अब मरियम नाबटेंजी और बच्चों को जन्म नहीं दे पाएंगे। नाटेंजी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि डॉक्टरों ने उनके गर्भाशय को भीतर से काट दिया है। अब वह गर्भवती नहीं होंगी।

मरियम की 12 साल की उम्र में शादी हो गई थी। शादी के 1 साल बाद उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने पांच बार जुड़वां बच्चों को, चार बार तीन-तीन बच्चों को और पांच बार चार-चार बच्चों को जन्म दिया। असामान्य रूप से अंडाशय का आकार अत्यधिक बड़ा होने के चलते उनके साथ ऐसा हुआ। 

तीन साल पहले मरियम को उनका पति छोड़कर चला गया। इसके बाद वह अपने जीवित 38 बच्चों के साथ गरीबी में रह रही हैं। जन्म के समय छह बच्चों की मौत हो गई थी। 

OMG, 36 साल की उम्र में दे चुकी है 44 बच्चों को जन्म, अफ्रीका की 'मोस्‍ट फर्टाइल वूमेन' , most fertile woman of Africa,

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक पति के चले जाने के बाद मरियम खुद ही अपने 38 बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं। वह राजधानी कंपाला से 31 मील दूर कॉफी के खेतों से घिरे एक गांव में बेहद तंग और टीनों वाले घर में रहती हैं। छोटे-मोटे काम करके वह अपने बच्चों का पेट पाल रही हैं।

अंडाशय बड़ा होने के कारण डॉक्टर मरियम को गर्भनिरोधक न लेने की सलाह देते थे। डॉक्टरों का कहना था ये दवाएं उनकी हेल्थ के लिए घातक साबित हो सकती हैं। यूगांडा में औसत फर्टिलिटी रेट प्रति महिला से 5.6 बच्चे है। 

डॉक्टर्स का कहना है कि मरियम के एक्‍स्‍ट्रीम फर्टाइल होने के पीछे जेनेटिक कारण हो सकते हैं।

error: Content is protected !!